Saraikela News : झाबरी में सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने कुचला, मौत

चौका. कुहासा के कारण सड़क पर वाहन नजर नहीं आया

चौका.चौका थानांतर्गत एनएच-33 पर झाबरी नतूनहीह में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना गुरुवार सुबह करीब 8 बजे की है. सूचना पाकर चौका पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान नतूनहीह गांव निवासी गेते मांझी के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार, गेते मांझी पैदल सड़क पार कर रहा था. उसी दौरान रांची से टाटा की ओर जा रहे वाहन ने कुचल दिया. मौके पर उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. गेते मांझी लाइन होटल में गार्ड का काम करता था. वहां से काम से छुट्टी होकर अपने घर पैदल जा रहा था. उसी दौरान सुबह अत्यधिक कुहासा रहने के कारण सड़क पर वाहन नजर नहीं आया.

गुरुवार की अहले सुबह काफी कुहासा था. इसके कारण सड़क पर नजदीक से वाहन नजर नहीं आ रहा था. कुहासे के कारण वाहन चालक हेडलाइट जलाकर चल रहे हैं. अत्यधिक कुहासे के कारण गेते मांझी को सड़क पर वाहन नजर नहीं आया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >