लोहा चुन रही थी महिला, तभी सामने से आया हाइड्रा, फिर...

चांडिल में लोहा चुनते समय हाइड्रा की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन।

चांडिल : महिला ने यह कभी नहीं सोचा था कि जिस कंपनी के वेस्टेज से वह आयरन चुनने जा रही है वह उसकी मौत की वजह बन जाएगी. दरअसल, वेस्ट से लोहा चुनने के दौरान एक महिला को हाइड्रा ने रौंद दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना शुक्रवार को चांडिल थाना की न्यू बायपास सड़क स्थित गांगुडीह गांव के पास की है.

गड्ढे की भराई के लिए गिराया गया था कंपनी का वेस्ट

मृतका किसी कंपनी के वेस्टेज कोयला-आयरन से लोहा चुन रही थी, तभी वह एक हाइड्रा की चपेट में आ गयी. मृतका की पहचान गांगुडीह गांव निवासी 38 वर्षीय प्रेमकला टुडू के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, गांगुडीह गांव के पास न्यू बायपास सड़क किनारे जमीन के गड्ढे की भराई के लिए किसी कंपनी का वेस्टेज कोयला-आयरन गिराया गया था. शुक्रवार को प्रेमकला टुडू समेत अन्य मजदूर उसी वेस्टेज से लोहा चुन रहे थे. इसी दौरान हाइड्रा ने प्रेमकला टुडू को रौंद दिया. इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

ग्रामीणों ने जताया विरोध

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये. ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पर जमकर विरोध जताया. ग्रामीणों का आरोप है कि वेस्टेज में मजदूरों से लोहा चुनवाने के दौरान सुरक्षा के कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं किये गये थे. इसी कारण यह हादसा हुआ. इस घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इधर, सूचना पर चांडिल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >