सरायकेला में लगेगा कला का मेला, जानें कब-कब होंगे ड्रामा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

सरायकेला में उत्कल युवा एकता मंच द्वारा 18 से 21 नवंबर तक तीन दिवसीय ड्रामा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जानिए पूरी जानकारी.

सरायकेला: उत्कल युवा एकता मंच की ओर से आगामी नवंबर में तीन दिवसीय ड्रामा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर रविवार को सरायकेला स्थित अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में मंच के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, कलाकारों की प्रस्तुति एवं आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई.

बताया गया कि तीन दिवसीय ड्रामा कार्यक्रम का उद्घाटन एवं सम्मान समारोह 18 नवंबर को आयोजित किया जाएगा, इसके बाद 19, 20 और 21 नवंबर को विभिन्न सांस्कृतिक एवं नाट्य प्रस्तुतियों का मंचन किया जाएगा. आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की पारंपरिक कला, संस्कृति और नाट्य विधा को बढ़ावा देना तथा स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है.मंच के अनुसार, 19 नवंबर को अन्नपूर्णा गणनाट्य, 20 नवंबर को गणपति ओपेरा तथा 21 नवंबर को उत्कल युवा एकता मंच द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया जाएगा.

तीनों दिनों कलाकारों द्वारा आकर्षक नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी. बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने तथा कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई. आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के कलाकारों और कला प्रेमियों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. बैठक में आयोजन समिति के रूपेश साहू, संजय कर्मकार, घासी सतपथी सहित मंच के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

बैठक करते कलाकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >