उन्नति का पहिया योजना के तहत 103 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

सरायकेला के एनआर प्लस टू स्कूल में उन्नति का पहिया योजना के तहत 103 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई, जिससे उनकी शिक्षा में सुधार होगा।

सरायकेला: एनआर प्लस टू स्कूल, सरायकेला में मंगलवार को कल्याण विभाग की 'उन्नति का पहिया' योजना के तहत 103 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी एवं जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार ने संयुक्त रूप से साइकिल वितरित की. इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्र-छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय आ-जा सकेंगे. दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को अब समय पर स्कूल पहुंचने में सुविधा होगी, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी.

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है.'उन्नति का पहिया' योजना का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को शिक्षा से जोड़कर उनकी पढ़ाई को सुगम बनाना है.कार्यक्रम में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुमित्रा सोरेन, बीपीओ सांत्वना जेना, एनआर प्लस टू स्कूल के प्राचार्य वासुदेव राम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pratap mishra

Published by: Sweta Vaidya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >