शराब पीकर वाहन चला रहे दो चालक पकड़े गये

सरायकेला में पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चला रहे दो चालकों को पकड़ा. यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई.

सरायकेला : जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर राजनगर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर विशेष ड्रंक एंड ड्राइव सह एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस एवं स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की. जांच के क्रम में दो भारी वाहनों के चालकों को निर्धारित सीमा से अधिक शराब का सेवन कर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया.

ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर दोनों चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं प्रचलित यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की गयी. पुलिस ने चालकों को भविष्य में शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की सख्त चेतावनी भी दी. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ऐसे विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे. उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pratap mishra

Published by: Amleshnandan Sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >