seraikela kharsawan news: चांडिल : वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

दोनों चांडिल के घोड़ानेगी के रहने वाले थे

चांडिल.

चौका थाना के एनएच-33 पर मुखिया होटल के समीप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. घटना मंगलवार देर रात की है. मृतकों की पहचान चांडिल के घोड़ानेगी निवासी संजीत मांझी (24) व रमेश मांझी (22) के रूप में हुई है. चौका पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार संजीत मांझी अपने साथी रमेश मांझी के साथ बाइक से घर जा रहे थे. इसी दौरान मुखिया होटल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शवों को परिजनों को सौंप दिया है. एक साथ दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA KUMAR

DEVENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >