Seraikela News : 38वें नेशनल गेम्स में झारखंड के लिए निशाना साधेंगे जिले के तीन तीरंदाज

झारखंड टीम में चयनित तीरंदाज सुमन गोप को अर्जुन मुंडा ने किया सम्मानित

खरसावां. आगामी 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल गेम्स में सरायकेला-खरसावां जिला के तीन तीरंदाज झारखंड के लिये लक्ष्य पर निशाना साधेंगे. पिछले दिनों जमशेदपुर में आयोजित चयन ट्रायल के आधार पर तीन तीरंदाजों का चयन झारखंड टीम के लिए किया गया. रिकर्व राउंड के महिला वर्ग में सरायकेला-खरसावां जिला की तीरंदाज दीपिका कुमारी व पुरुष वर्ग में गुरुचरण बेसरा का चयन हुआ है. इंडियन राउंड के महिला वर्ग में खरसावां की सुमन गोप का चयन हुआ है. जिला तीरंदाजी संघ के ओर से तीरंदाज सुमन गोप को सम्मानित किया गया. भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्षा मीरा मुंडा आदि ने तीरंदाजों को बेहतर प्रदर्शन के लिये प्रोत्साहित किया. अर्जुन मुंडा ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाज परचम लहराएंगे. उन्होंने कहा कि तीरंदाजी में काफी संभावनाएं हैं. इस दौरान जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुमंत चन्द्र महांती, पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद, राजघराने की राजमाता रानी विजया लक्ष्मी देवी, राजा गोपाल नारायण सिंहदेव, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, प्रशिक्षण बीएस राव, शिव कुमार कुंभकार, रजनी पात्रो, हिमांशु मोहंती आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >