मोसोडीह में ट्रांसफाॅर्मर से क्वॉयल की चोरी, रातभर अंधेरे में रहे ग्रामीण

खरसावां में चोरों ने ट्रांसफॉर्मर का क्वायल चोरी कर ली. इसके चलते रातभर लोग अंधेरे में रहे.

खरसावां. खरसावां प्रखंड की बिटापुर पंचायत के मोसोडीह गांव में चोरों ने शनिवार की रात 25 केवी क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर से क्वॉयल की चोरी कर ली. पोल के नीचे ट्रांसफार्मर का खाली बॉक्स पड़ा था. वहीं बॉक्स के अंदर से क्वॉयल चोरी कर अन्य सामान पास में फेंका हुआ था. रविवार की सुबह जब रायडीह गांव के लोग बिजली गुल रहने का कारण जानने के लिए पहुंचे तो, पता चला कि रात को ही ट्रांसफाॅर्मर से क्वॉयल चोरी हो गयी है. ग्रामीणों ने मामले की जानकारी खरसावां पुलिस को देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. ट्रांसफाॅर्मर से क्वॉयल की चोरी होने के बाद से पूरे गांव में बिजली गुल है. रातभर गांव वाले अंधेरे में रहे. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से शीघ्र ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है. खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >