Seraikela Kharsawan News : खरसावां-कुचाई में तिरंगे को दी गयी सलामी

खरसावां के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.

खरसावां.

खरसावां के विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. प्रखंड मुख्यालय प्रमुख मनेंद्र जामुदा, खादी पार्क व छऊ नृत्य कला केन्द्र खरसावां में बीडीओ प्रधान मांझी, अग्र परियोजना कार्यालय खरसावां में पीपीओ नीतीश कुमार, बीआरसी में बीइइओ नवल किशोर सिंह, वन विभाग के कार्यालय में वन पदाधिकारी शशि प्रकाश रंजन, थाना में थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी में ओपी प्रभारी रमन विश्वकर्मा, आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां में प्राचार्य माजिद खान, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ वीरांगना सिंकु, डीएसए के कार्यालय में उपाध्यक्ष छोटराय किस्कु, झामुमो कार्यालय खरसावां में विधायक दशरथ गागराई राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए तिरंगा को सलामी दी गयी. विभिन्न स्कूल कॉलेजों में भी झंडा फहराया गया. दूसरी ओर, कुचाई प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गयी. प्रखंड कार्यालय में गुड्डी देवी ने ध्वजारोहण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >