Seraikela Kharsawan News : वार्डवार आरक्षण से बदले समीकरण कई निवर्तमान पार्षदों को लगा झटका

पुरुषों के वार्ड बने महिला आरक्षित, पार्षद अब सुरक्षित सीटों की तलाश में

सरायकेला. राज्य में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने वार्डवार आरक्षण जारी कर दिया है. वार्डवार आरक्षण लागू होने से कई वार्ड, जो पूर्व में पुरुषों के लिए थे, अब महिलाओं के लिए आरक्षित हो गये हैं. इससे चुनाव लड़ने का सपना पाले लोगों व निवर्तमान पार्षदों को झटका लगा है. अब वे शहर के अन्य वार्डों में सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं ताकि किसी तरह चुनाव जीत सकें. आंकड़ों पर नजर डालें तो सरायकेला नगर पंचायत में कुल 11 वार्ड हैं, जिसमें एसटी, एससी व ओबीसी को आरक्षण मिला है. वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में पुरुषों के लिए आरक्षित वार्ड अब महिलाओं के लिए हो गये हैं. इससे निवर्तमान पार्षद अपने वार्ड से चुनाव नहीं लड़ पायेंगे. वे अपनी पत्नी या अन्य परिजनों को उतारने की तैयारी कर रहे हैं. 2018 में जहां पुरुष-महिला दोनों लड़ सकते थे, वे अब केवल महिलाओं के लिए आरक्षित हो गये हैं.

सरायकेला नगर पंचायत : वार्डवार आरक्षण

वार्ड संख्या आरक्षण विवरण

1 अनारक्षित (अन्य)

2. अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 (अन्य)

3 अनारक्षित (महिला)

4 एसटी (महिला)

5 एससी (अन्य)

6 अत्यंत पिछड़ा वर्ग-1 (महिला)

7 अनारक्षित (महिला)

8 अनारक्षित (अन्य)

9 अनारक्षित (अन्य)

10 एसटी (अन्य)

11 अनारक्षित(महिला)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >