Seraikela Kharsawan News : सरायकेला के कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याओं से रूबरू हुईं सांसद

समस्याओं का किया ऑनस्पॉट समाधान

सरायकेला.

सरायकेला विधानसभा अंतर्गत खुले कैंप कार्यालय में शुक्रवार को सांसद जोबा मांझी लोगों की समस्याओं से रूबरू हुईं और समस्याओं का ऑनस्पॉट निराकरण किया. कैंप कार्यालय में सरायकेला, राजनगर और गम्हरिया प्रखंड के लोग पहुंच कर अबुआ आवास, सड़क, बिजली, राशन व छऊ कलाकारों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया.

इस पर सांसद ने संबंधित पदाधिकारी को फोन से प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने का निर्देश दिया. सांसद ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरायकेला में संसदीय कार्यालय खोला गया है. मौके पर भोला मोहंती, शंभू आचार्य, केपी सोरेन, गणेश गागराई, तपन कामिल, श्रीधर सिंहदेव, सूरज सिंह, अभिषेक सिंहदेव, गौतम नायक, पंकज साहू, अविनाश कबी, कृष्णा राणा उपस्थित थे. दो सप्ताह पूर्व खोला गया था कैंप कार्यालय: सरायकेला विस की समस्याओं के निराकरण के लिए दो सप्ताह पूर्व सांसद ने कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया था. प्रत्येक माह एक दिन कार्यालय में खुद बैठकर उन समस्याओं के निराकरण की बात कही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >