Seraikela Kharsawan News : भजनों की वर्षा से सराबोर हुआ शहर, झूम उठे श्रद्धालु

चांडिल में श्याम जन्मोत्सव का समापन, भंडारा आज

चांडिल. चांडिल पंचायत भवन के पास चौधरी बगान में श्री श्याम कलाभवन की ओर से तीन दिवसीय श्री श्याम जन्मोत्सव शनिवार को मनाया गया. श्याम जन्मोत्सव का शुभारंभ ईचागढ़ की विधायक सबिता महतो, जिप सदस्य पिंकी लायक, आजसू नेता हरेलाल महतो, भाजपा नेत्री सारथी महतो, भाजपा नेता पप्पू वर्मा, श्री श्याम कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद नयी दिल्ली के चिराग डांस ग्रुप के महिला पुरुष कलाकारों ने भगवान श्री राम, लक्षण , सीता, बजरंगबली, अयोध्या के राम लला के रूप, कृष्ण-राधा, शिव- पार्वती का रूप लेकर नृत्य किया. वहीं प्रभु श्री श्याम का विशाल भजन संध्या कार्यक्रम पंजाब पटियाला के प्रसिद्ध गायक विशाल शैली, आगरा के प्रसिद्ध गायिका रितिका जैन, खुशी शर्मा के द्वारा भजन अमृत वर्षा की. बाबा श्री श्याम दिल्ली के ऋषव डाबला द्वारा बाबा श्री श्याम का भव्य और अलोकिक शृंगार किया गया. साथ ही अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित किया. महोत्सव को लेकर श्री श्याम दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. इस अवसर पर श्याम कला भवन के संस्थापक सुलोचना देवी शर्मा, पूर्व जिप सदस्य ओम प्रकाश लायक, सपन साव, कुसुम खैतान, संजय चौधरी, राजीव साव, दुर्गा चौधरी, परमानमंद पसारी, मनु चौधरी, मनोज राय, अश्विनी शर्मा, जितेंद्र सिंह, संजय शर्मा, गोपाल सुलतानिया, रोशन शर्मा, आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >