Seraikela Kharsawan News : शिक्षक ही देश के निर्माता हैं : सत्यनारायण प्रधान

खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

खरसावां.

खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर सभी शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर किया गया. इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने एक-एक कर समाज में शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार रखे एवं शिक्षक एवं छात्रों के बदलते परिदृश्य में संबंधों की महत्ता पर सबका ध्यान आकृष्ट किया.

समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि

मौके पर विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण प्रधान ने सभी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि होती है. निर्माण और प्रलय दोनों ही शिक्षकों के हाथों में है. मौके पर प्रधानाचार्य सारिका कुमारी, ग्रेस बारला, मिलन बाउरी, रीना केशरी, अंजली दाश, तृप्ति हेस्सा, डोली गोप, लता कुमारी, सिल्की कुमारी, शांति रानी, शोभा कुमारी, सरिता तिरिया, शबनम गोडसोरा, सुषमा बोदरा, सेजल कुमारी, नीलम बाउरी, तनुश्री विश्वकर्मा, जसविंदर कौर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >