Seraikela Kharsawan News : अविनाश बोंदो अध्यक्ष व सुनीता साहू को संयोजिका मनोनीत किया गया

झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की खरसावां प्रखंड समिति का गठन

खरसावां

. झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की खरसावां प्रखंड समिति की बैठक रविवार को अविनाश बोंदो की अध्यक्षता में हुई. यहां खरसावां प्रखंड समिति का चुनाव किया गया. सर्वसम्मति से अविनाश कुमार बोंदो को अध्यक्ष, अखिलेश्वर महतो व मंगल धानी होरो को उपाध्यक्ष, बिशु हाईबुरु को मंत्री, सुशील कुमार महतो व संतोष कुमार को संयुक्त मंत्री, नेपाल चंद्र महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया.

महिला समिति में सुनीता साहू को संयोजिका व कल्पना पुरती को उप संयोजिका चुना गया. संघर्ष समिति में रमेश गोप को संघर्ष मंत्री व कल्पना पुरती को संघर्ष संयुक्त मंत्री चुना गया. कार्यकारिणी सदस्यों में गोल्डन महतो, पिंकी बोईपाई, मिथुन नायक, कावेरी कारवा, आश्रिता तिर्की, लक्की बोदरा, सरस्वती गोप, जयंती महतो व शैलेश महतो को रखा गया.

प्रखंड समिति के चुनाव की प्रक्रिया जिला मंत्री कुलदीप कुमार घोषाल, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार साहू, प्रदेश समिति के संयुक्त मंत्री सुशीला कुमारी, ममता कुमारी की देखरेख में हुई. बैठक में लिपिक संवर्ग का ग्रेड पे संशोधन के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया. अनुबंध कर्मियों का स्थायीकरण के साथ आउटसोर्स से कार्य कर रहे कर्मियों के मानदेय बढोतरी की मांग की गयी. इस दौरान नव चयनित पदाधिकारियों के साथ विशु हाईबुरु, सरस्वती गोप, जसिंता सुरीन, पिंकी बोईपाई, पुष्पा कुमारी, आशीष राउत, रानी महतो, कान्हाई कुमार बारिक, संदीप कुमार, सुशील महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >