Suicide In Saraikela: अचानक ट्रेन के आगे कूद गया युवक, सिर धड़ से अलग, नहीं हो सकी मृतक की पहचान

Suicide in Saraikela: रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. इससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.

Suicide In Saraikela, सरायकेला : सरायकेला के गम्हरिया रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार सुबह एक युवक ने अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बतायी जा रही है. आत्महत्या की वजह का पता नहीं लगाया जा सका है.

टाटानगर स्टेशन से आ रही थी ट्रेन उसी वक्त युवक ने कूदकर दे दी जान

जानकारी के अनुसार अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन टाटानगर स्टेशन की ओर से आ रही थी. जैसे ही वह ट्रेन गम्हरिया स्टेशन परिसर पहुंची, उसी समय पहले से खड़ा एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया. इससे उसका सिर धड़ से अलग गया. स्थानीय लोगों की मदद से रेलकर्मी मृतक की पहचान करने में जुट गये हैं.

Also Read: Ranchi Crime: कारोबारी प्रिंस राज श्रीवास्तव पर रांची में जानलेवा हमला, डोरंडा थाने में घुसकर बचायी जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >