Seraikela Kharsawan News : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुरुलिया निवासी था

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

राजनगर. राजनगर प्रखंड की पोटका पंचायत अंतर्गत चलियामा शिव मंदिर के पीछे बरगद के पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल स्थित पुरुलिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी पिंटू दत्ता (24), पिता धन्नजय दत्ता के रूप में हुई है. पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी. जानकारी के अनुसार, पिंटू अपने दोस्त के साथ तेलाइ गांव में भाड़े के मकान पर रहकर रुंगटा कंपनी में ठेका मजदूर के रूप में काम करता था. दोस्त ने बताया कि पिंटू शनिवार की अहले सुबह घर से निकला था. काफी देर तक घर नहीं लौटा तो खोजबीन की गयी. इसके बाद सूचना मिली कि उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला. थाना प्रभारी चंचल कुमार ने बताया कि युवक फोन पर किसी युवती से लगातार बातचीत करता था. आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मोबाइल के कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं. पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ पता चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >