भवन तैयार, फिर भी बंद पड़ा अस्पताल, दी आंदोलन की चेतावनी

चांडिल में तैयार अस्पताल के बंद रहने पर एसयूसीआई ने जताया विरोध, जल्द अस्पताल शुरू करने और कुकड़ू में सीएचसी निर्माण की मांग को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी.

वर्षों के इंतजार और दोबारा करायी गयी मरम्मत के बाद भी चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल के शुरू नहीं होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को एसयूसीआइ (कम्युनिस्ट) पार्टी के बैनर तले चांडिल अनुमंडल कार्यालय में प्रदर्शन किया गया.

अनुमंडल पदाधिकारी की अनुपस्थिति में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने कार्यालय के प्रधान लिपिक को मुख्यमंत्री और विभागीय अधिकारियों के नाम दो सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से नवनिर्मित चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल को जल्द शुरू करने और कुकड़ू प्रखंड में प्रखंड स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराने की मांग की गयी.

2008 से अटका है अस्पताल का मामला

मौके पर मौजूद पार्टी के अनुमंडल सचिव अनंत कुमार महतो ने कहा कि वर्ष 2008 में अनुमंडलीय अस्पताल का निर्माण शुरू हुआ था. भवन बनने के बाद कई वर्षों तक बंद रहने के कारण यह जर्जर हो गया था. बाद में काफी दबाव के बाद इसकी मरम्मत करायी गयी और अब भवन पूरी तरह तैयार है, लेकिन इसके बावजूद इसे शुरू नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि यदि अस्पताल जल्द शुरू नहीं हुआ, तो देखरेख के अभाव में भवन दोबारा खराब हो सकता है.

कुकड़ू में सीएचसी निर्माण की मांग लंबित

अनंत महतो ने बताया कि पार्टी के पिछले आंदोलनों के बाद सरायकेला के जिला चिकित्सा पदाधिकारी ने कुकड़ू प्रखंड में सीएचसी निर्माण का प्रस्ताव झारखंड सरकार को भेजा था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

ज्ञापन सौंपने के दौरान आशुदेव महतो, भुजंग मछुआ, धीरेन गौड़, विशेश्वर महतो और राजा प्रामाणिक सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >