Seraikela Kharsawan News : विद्यार्थियों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

सरायकेला जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में गुरुवार को शिक्षकों व छात्रों ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी.

सरायकेला.

सरायकेला जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में गुरुवार को शिक्षकों व छात्रों ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय केबीपीएसडीएसएस विद्यालय के प्रभारी नारायण कुमार ने बच्चों को बताया कि दिशोम गुरु का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से एक युग का समापन हो गया.उनके निधन से झारखंड ही नहीं बल्कि पूरा देश शोकाकुल हैआदिवासियों के उत्थान के लिए समर्पित रहें : प्राचार्यप्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय बालक मध्य विद्यालय सरायकेला की प्रभारी कंचन कुमारी सिन्हा के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाएं एवं बच्चों ने पूर्व मुख्यमंत्री सह दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानध्यापक कंचन सिन्हा ने कहा कि शिबू सोरेन का पूरा जीवन जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >