285 पशुओं का हुआ मुफ्त इलाज, गांव में SSB ने लगाया पशु चिकित्सा शिविर

खरसावां के पुनिसिर गांव में 26वीं वाहिनी एसएसबी ने पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर 285 पशुओं का उपचार किया और ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया.

रांची के कार्यक्षेत्र अंतर्गत ‘सी’ समवाय लुदुबेरा की ओर से पुनिसिर गांव में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया. कार्यवाहक कमांडेंट सरदार सिंह के निर्देशन में आयोजित शिविर में सहायक कमांडेंट सह पशु चिकित्सा अधिकारी गौरव सिसौदिया ने पशुओं की जांच और उपचार किया. शिविर कंपनी कमांडर निरीक्षक प्रेम लाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ.

शिविर में पुनिसिर समेत आसपास के गांवों से करीब 285 पशुओं को लाया गया. इन सभी का पशु चिकित्सा परीक्षण और उपचार किया गया. जरूरत के अनुसार पशुपालकों को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध करायी गयीं. शिविर से करीब 29 ग्रामीण लाभान्वित हुए.

पशुपालकों को दी गई जरूरी जानकारी

एसएसबी अधिकारियों ने ग्रामीणों को पशुओं के स्वास्थ्य, नियमित देखभाल, खान-पान और बीमारियों से बचाव को लेकर जरूरी जानकारी दी. शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और पशुपालकों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था.

इसके साथ ही इस पहल के जरिए एसएसबी और स्थानीय ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और समन्वय को मजबूत करने का भी प्रयास किया गया. कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने एसएसबी की इस जनहितकारी पहल की सराहना की और नि:शुल्क पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >