सरायकेला में औद्योगिक विकास की नई उड़ान, सृजन स्टील के विस्तार पर ग्रामीणों ने लगाई मुहर

Srijan Steel Power Industries: सरायकेला के सीनी स्थित सृजन स्टील एंड पावर इंडस्ट्रीज के विस्तार को लेकर जनसुनवाई संपन्न हुई. एसडीओ अभिनव प्रकाश की मौजूदगी में ग्रामीणों ने पर्यावरण और विस्थापन पर सवाल पूछे, जिनका प्रबंधन ने संतोषजनक जवाब दिया. परियोजना से स्थानीय युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है.

Srijan Steel Power Industries, सरायकेला (प्रताप मिश्रा): सरायकेला जिले के सीनी स्थित सृजन स्टील एंड पावर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी परिसर में कंपनी के विस्तार को लेकर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे.

कंपनी प्रबंधन ने प्रस्तुत की कार्ययोजना

जनसुनवाई के दौरान कंपनी प्रबंधन ने प्रस्तावित विस्तार परियोजना की कार्ययोजना प्रस्तुत की. साथ ही बताया कि कंपनी से वर्तमान में स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है और विस्तार के बाद रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे. कंपनी प्रबंधन ने सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत किये जाने वाले कार्यों की भी जानकारी दी.

ग्रामीणों ने पूछे पर्यावरण और विस्थापन से जुड़े सवाल

जनसुनवाई में ग्रामीणों ने परियोजना के विस्तार से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव, विस्थापन और स्थानीय निवासियों की आजीविका को लेकर कई सवाल उठाये. कंपनी के अधिकारियों ने ग्रामीणों के सभी सवालों का समुचित और संतोषजनक उत्तर दिया.

Also Read: शौचालय के नीचे था ‘मौत’ का जखीरा, रांची पुलिस ने हथियार फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार

सीएसआर के तहत महिलाओं के कौशल विकास की मांग

मौके पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार ने कहा कि कंपनी विस्तार के साथ-साथ क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं पर भी ध्यान दे. उन्होंने युवाओं को रोजगार से जोड़ने और सीएसआर के तहत महिलाओं के कौशल विकास के लिए ठोस पहल करने की मांग की.

पर्यावरणीय नियमों का सख्ती से होगा पालन: एसडीओ

अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि कंपनी विस्तार के दौरान पर्यावरणीय नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े. उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी सरकार की प्राथमिकता है. कंपनी प्रबंधन ने भी ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कंपनी का विकास स्थानीय लोगों के विकास से जुड़ा हुआ है और इससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण कंपनी प्रबंधन की बातों से संतुष्ट नजर आए. इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन की ओर से अरुण कुमार राय, उपर दुगनी की मुखिया वसुंधरा सरदार, कमलपुर, सीनी और मोहितपुर के मुखिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

Also Read: दलमा बनेगा वर्ल्ड क्लास पर्यटन स्थल, 30 कॉटेज और लग्जरी सफारी का शुभारंभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >