Seraikela News : पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी : डीइओ

पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी : डीइओ

सरायकेला. सरायकेला प्रखंड संसाधन केंद्र में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में डीइओ कैलाश मिश्रा एवं बीइइओ दिनेश कुमार दंडपात मौजूद थे. प्रतियोगिता में सरकारी विद्यालय के कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत अंडर-17 के बालक व बालिका वर्ग एवं अंडर-19 के बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को डीइओ द्वारा मेडल व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया.

खेलकूद से बच्चों में टीम भावना विकसित होती है :

डीइओ ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है. खेलकूद से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है. इसके माध्यम से बच्चों में खेलकूद के प्रति ललक पैदा होती है. बीइइओ ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में टीम भावना विकसित होती है. बच्चे अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बुद्धि व कौशल का भी उपयोग करते हैं. कहा कि प्रखंड स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा. मौके पर सांत्वना जेना, गौतम कुमार, राहुल घोष, हरिकृष्ण महतो, जयदेव त्रिपाठी, विमल डोगरा, कौशिक दत्ता, तपन महतो, सुमंत धीर सामंत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >