Seraikela Kharsawan News : धीमी प्रगति वाले लैंपस के एमओ व बीसीओ को शोकॉज

सरायकेला. धान अधिप्राप्ति को लेकर डीसी सख्त

सरायकेला.

जिला समाहरणालय में डीसी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिले में चल रहे धान खरीद कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक में डीसी ने धान खरीद की जानकारी ली, जिस पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) पुष्कर सिंह मुंडा ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 801 किसानों से कुल 45,235.81 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है.

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 6,336 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 546 किसानों को भुगतान किया जा चुका है. डीसी ने शेष बचे किसानों को अविलंब भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही किसान पंजीकरण की प्रक्रिया में सुधारात्मक प्रगति लाने तथा प्रखंड स्तर पर सतत निगरानी और नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया. डीसी ने बताया कि जिन लैंपस में धान अधिप्राप्ति की प्रगति धीमी अथवा असंतोषजनक पायी गयी है, वहां के संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) व प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) को शोकॉज जारी किया गया है. अपेक्षित सुधार नहीं होने की स्थिति में वेतन निकासी पर रोक लगाने की कार्रवाई के भी निर्देश दिये गये हैं.

किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करें

बैठक में डीसी ने प्रखंड स्तर पर संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रभावी प्रगति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिये. उन्होंने सभी धान अधिप्राप्ति केंद्रों (लैंपस) पर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीद, समय पर उठाव तथा धान विक्रय के उपरांत किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा. इसके साथ ही एडवांस सीएमआर के जनरेशन एवं प्राप्ति की प्रक्रिया में तेजी लाने पर विशेष बल दिया गया. डीसी ने स्पष्ट किया कि धान अधिप्राप्ति कार्य में किसानों के हित सर्वोपरि हैं और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए. बैठक में रीना हांसदा, पुष्कर सिंह हांसदा, रोशन नीलकमल आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >