Seraikela Kharsawan News : बैठक में अनुपस्थित बिजली विभाग के जेइ को शोकॉज

कुचाई प्रखंड सभागार में प्रमुख गुड्डी देवी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत समिति की समीक्षा बैठक हुई.

खरसावां.

कुचाई प्रखंड सभागार में प्रमुख गुड्डी देवी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत समिति की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में अनुपस्थित रहने पर बिजली विभाग के जेइ को शोकॉज किया गया. सदस्यों की शिकायत पर बुरुबांडी व सोसोकोड़ा में अधूरे पड़े आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने व जेनालोंग के उप स्वास्थ्य केंद्र भवन को हैंडओवर करने का निर्देश दिया. उपप्रमुख सुखदेव सरदार ने मौसमी बीमारी से ग्रसित पशुओं के उपचार के लिए पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया. बैठक में सीओ सुषमा सोरेन ने पंचायत प्रतिनिधियों को वनाधिकार पट्टा से वंचित ग्रामों में वनाधिकार समिति संबंधित प्रतिवेदन अंचल कार्यालय को उपलब्ध कराने का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >