सरायकेला/खरसावां. भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेंद्र सिंह इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश व आदित्य साहू, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटोनी समेत कई नेताओं से मुलाकात की. साथ ही संगठनात्मक मुद्दों के साथ कई सामाजिक व राजनीतिक विषयों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने आदित्यपुर के एमआइजी में आयोजित होने वाले काली पूजा का स्मारिका भेंट की. सभी नेताओं को अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
