घर से गुम पैसे खोजने निकला युवक, फिर नहीं लौटा, पिता को बताई थी ये बात

सरायकेला के छोटा टांगरानी गांव से 25 वर्षीय विकास साहू शनिवार सुबह से लापता है. घर से गुम हुए पैसे खोजने निकले युवक का अब तक कोई पता नहीं चला है. पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

सरायकेला : सरायकेला की पठानमारा पंचायत के छोटा टांगरानी गांव निवासी सुकरा साहू का पुत्र विकास साहू (25) शनिवार सुबह से ही लापता है. विकास अपने घर से गुम हुए पैसे को खोजने की बात कहकर निकला था. लेकिन वापस नहीं आया.परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो रविवार को सुकरा साहू ने सरायकेला थाना में आवेदन देकर पुलिस से बेटे को खोजने की गुहार लगाई है.

शनिवार सुबह घर से निकला था, फिर लौटा नहीं

सरायकेला थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि विकास साहू 19 सितंबर शनिवार की सुबह करीब 6 बजे अपने घर से निकला था.घर से निकलने से पहले विकास ने अपने पिता जी को बताया था कि उसका पैसा कहीं गिर गया है वह उसे खोजने जा रहा है.दोपहर तक जब विकास अपने घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे.

थाना प्रभारी से लगाई खोजने की गुहार

परिजनों ने अपने स्तर से सभी जगह रिश्तेदारों के यहां संपर्क कर पता लगाया, लेकिन विकास का कहीं पता नहीं चला. लापता युवक की लंबाई 5 फीट 6 इंच है, रंग गोरा, बाल काला, शरीर दुबला पतला बताया गया है. घर से निकलते समय वह सफेद शर्ट, नीला जींस पहना हुआ था और पैर में गोल्डन कलर की हवाई चप्पल लगाए हुए था तथा नारंगी रंग का गमछा लिए हुए था. सुकरा साहू ने थाना प्रभारी से अपने बेटे की खोजबीन करने की गुहार लगाई है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर सनहा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dheeraj Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >