सरायकेला से प्रताप मिश्रा
Saraikela: जिला नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर सरायकेला खरसावां द्वारा नियोजनालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया. रोजगार मेला में विभिन्न औद्योगिक एवं निजी संस्थानों द्वारा अनेक तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्ति हेतु 336 अभ्यर्थियों को शॉट लिस्ट किया गया. रोजगार मेला में डीआरआई फिटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, एनपीडी इंजीनियर, पीपीसी एग्जीक्यूटिव, सेल्समेन, टेलीकॉलर, फील्ड ऑफिसर, फर्नेस ऑपरेटर, वेल्डर, सीएनसी/एचएमसी ऑपरेटर, मैकेनिकल इंजीनियर, डीआरआई इलेक्ट्रिकल फोरमैन, ग्राइंडिंग-मिलिंग ऑपरेटर, एचएमवी ड्राइवर, हाइवा लोडर, क्रेन ऑपरेटर, गैस कटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, रिलेशनशिप ऑफिसर, सिविल सुपरवाइजर, फाउंड्री इंचार्ज, पैटर्न इंचार्ज, लॉजिस्टिक्स तकनीशियन एवं असेंबली ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया.
इन कंपनियों ने लिया हिस्सा
जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि रोजगार मेला में रूंगटा माइंस लिमिटेड, रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, छवि कंस्ट्रक्शन, फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड, मेटाल्सा इंडिया लिमिटेड, एके इंटरप्राइजेज, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज, सुदीशा फाउंडेशन, टाटा स्टील फाउंडेशन, एलआईसी ऑफ इंडिया, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज लिमिटेड, हरि ओम कास्टिंग, यूनिक सॉल्यूशन एवं बीएन महिंद्रा ट्रैक्टर्स सहित कुल 20 संस्थानों ने भाग लिया.
युवाओं के ऐसे ही मिलते रहेगा मौका
उन्होंने बताया कि विभिन्न संस्थानों द्वारा सरायकेला-खरसावां, चाईबासा एवं जमशेदपुर क्षेत्र में नियुक्ति हेतु कुल 336 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया. मौके पर नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि नियोजनालय में नियमित रूप से रोजगार शिविर एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है. उन्होंने रोजगार की तलाश कर रहे जिले के युवाओं से भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेला एवं भर्ती शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की. मौके पर वाईपी रवि प्रकाश सिंह, जिला नियोजनालय के कर्मी सुरेंद्र रजक, सुजीत सरदार सहित अन्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें…
सरायकेला : मुरुप स्थित अर्जुन लाइब्रेरी जर्जर, मरम्मत की मांग
सरायकेला के राजनगर में क्राइम कंट्रोल करने के लिए एक्टिव हुई पुलिस, व्यापारियों संग की बैठक
