सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित डोडा के साथ छोटा वैन जब्त

Saraikela Police Action: सरायकेला के तिरुलडीह थाना पुलिस ने चांडिल में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा से भरे छोटा हाथी वैन को जब्त किया है. वाहन पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था. तस्कर पुलिस को देखते ही फरार हो गए.

चांडिल, हिमांशु गोप (सरायकेला-खरसावां): सरायकेला के तिरुलडीह थाना पुलिस ने सोमवार को कूदा–चौड़ा सड़क मार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित डोडा से भरे एक छोटा हाथी वैन को जब्त किया. वाहन में भारी मात्रा में डोडा भरकर पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था. हालांकि, वाहन चालक और डोडा तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए.

पुलिस ने पीछा कर वाहन और बाइक जब्त की

थाना प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी. इसी दौरान ईचागढ़ की ओर से आ रहा लाल रंग का छोटा हाथी संदिग्ध नजर आया. वाहन पर तिरपाल ढका हुआ था और उसके सामने एक बाइक सवार रेकी कर रहा था. जिसके बाद पुलिस को शक होने पर पीछा किया गया. कूदा–चौड़ा मार्ग के सुनसान इलाके में पहुंचने पर पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक और बाइक सवार मौके से फरार हो गए. पुलिस ने छोटा हाथी और रेकी में शामिल बाइक को जब्त कर लिया. वाहन में 8 से 10 बोरियों में भरा हुआ डोडा पाया गया.

Also Read: Jharkhand Politics: बच्चों की मौत पर भी राजनीति कर रही बीजेपी, बाबूलाल मरांडी पर बरसे झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय

तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई

थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि वाहन और बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वाहन का विवरण निकाला जा रहा है ताकि इस तस्करी में शामिल लोगों की पहचान की जा सके. उन्होंने कहा, “अवैध शराब और नशा कारोबार के खिलाफ तिरुलडीह पुलिस लगातार अभियान चला रही है. किसी भी तस्कर को छोड़ा नहीं जाएगा.”

Also Read: जमशेदपुर में ओला सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी गाड़ियों में अचानक लगी आग, चार जलकर खाक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >