सरायकेला-खरसांवा में डॉक्टर का अपहरण कर हत्या, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

सरायकेला-खरसांवा में एक डॉक्टर का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

सरायकेला : सरायकेला-खरसांवा के राजनगर थाना क्षेत्र में सिजुलता गांव के रहने वाले एक डॉक्टर का अपहरण कर हत्या कर दी गयी है. उनका शव पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र से गुरुवार की सुबह साढ़े 10 बजे बरामद किया गया. मृतक डॉक्टर की पहचान बी मंडल के रूप में हुई. हालांकि पुलिस ने इसस मामले में दो अपहरणकर्ता को गिरप्तार कर लिया है. उनके पास से एक बलेनो कार भी जब्त किया गया है. डॉ बी मंडल एक सरायकेला खरसांवा के जानेमाने चिकित्सक थे, जो लकवा बीमारी से ग्रसित लोगों का इलाज करते थे. प्रतिदिन एक सौ से अधिक मरीजों का प्रतिदिन इलाज करते थे.

अपराधियों ने किस वक्त दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक डॉ बी मंडल प्रतिदिन की तरह अपने क्लिनिक महेशकुदर से स्विफ्ट कार में सवार होकर अपने गांव सिजुलता लौट रहे थे. इस दौरान में अपराधियों ने डॉ बी मंडल को पीछा कर पूर्वी सिंहभूम के महेशकुदर के समीप रोक लिया और अपने बलेनो कार में जबरन बैठाकर उनका अपहरण कर उसकी हत्या दी. इसके बाद शव को बेगनाडीह इलाके में फेंक दिया.

अपहरणकर्ताओं की कहां और कैसे हुई गिरफ्तारी

इधर, जैसे ही पुलिस को डॉक्टर की किडनैपिंग के बारे में सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत अपहरणकर्ताओं की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस ने दो किडनैपर को भागने के दरम्यान गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि वे दोनों सिजुलता के उरूघुटू के रहने वाले हैं. फिलहाल दोनों अपहरणकर्ताओं से पूछताछ जारी है. खबर लिखे जाने तक किडनैपिंग का कारण नहीं पता चला है.

Also Read: Jharkhand News: सरायकेला-खरसावां में इस पुल को मिली मंजूरी, एक दर्जन गांवों में बढ़ेगी कनेक्टविटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >