सरायकेला : इंद्रटांडी में व्यवसायी ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

पत्नी के निधन के बाद से मानसिक तनाव में थे 50 वर्षीय सत्यनारायणपुलिस ने यूडी केस दर्ज किया

सरायकेला

.

सरायकेला शहरी क्षेत्र के इंद्रटांडी मोहल्ले में गुरुवार की देर रात 50 वर्षीय व्यवसायी सत्यनारायण त्रिपाठी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. इस घटना के पीछे प्राथमिक कारण पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव बताया जा रहा है.

कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर भोजन करने के बाद सत्यनारायण त्रिपाठी अपने कमरे में सोने चले गए थे. रात करीब 10 बजे तक जब वे काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बंद दरवाजे को खोला गया. कमरे के अंदर सत्यनारायण त्रिपाठी का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ पाया गया. उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

पत्नी के निधन के बाद से थे अवसाद में

परिजनों ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व मृतक की पत्नी का देहांत हो गया था. पत्नी की मौत के बाद से ही वे गहरे मानसिक तनाव और अवसाद (डिप्रेशन) में रहते थे. पुलिस इस बिंदु को भी अपनी जांच में शामिल कर रही है.

कोट

परिजनों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर सरायकेला थाने में अस्वाभाविक मृत्यु केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है. – विनय कुमार, थाना प्रभारी, सरायकेला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >