Saraikela: नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ छापेमारी की गई और रात के समय गश्ती अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध देसी और विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में कीर्ति कुमार साहु, संजय कुमार बेहरा, राजरतन मिश्रा सहित अन्य तीन हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने बताया कि सरायकेला–कांड्रा मार्ग पर रात में गश्ती करते हुए मुडिया के पास संदेह के आधार पर नीले रंग के डाला टेंपो संख्या JH05 DD 5720 को रोककर तलाशी ली गई.
50 लीटर से ज्यादा शराब बरामद
तलाश के क्रम में उस वाहन के डाला से कई प्रकार के नकली विदेशी शराब जो विभिन्न ब्रांड के थे लगभग 54.70 लीटर बरामद किया गया. मामले पर वाहन चालक कीर्ति कुमार साहु एवं संजय कुमार बेहरा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया. इसके अलावा गम्हरिया और आदित्यपुर थाना अंतर्गत नीमडीह, उदयपुर, बास्को नगर और भाटिया बस्ती क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें कुल चार लोगों को गिरफ्तारी किया गया. इनके पास से बीस लीटर अवैध चुलाई शराब और 45 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार राजरतन मिश्रा को न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया.
मझगांव में 40 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
चाईबासा उत्पाद विभाग की टीम ने निरीक्षक निर्भय सिन्हा के नेतृत्व में मझगांव थाना के खड़पोस व ब्रह्मापानी गांव में छापामारी करते हुए 1000 किलोग्राम जावा महुआ और 40 लीटर अवैध शराब बरामद किया. जानकरी देते हुए निरीक्षक सिन्हा ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक रंजन तिवारी के निर्देश पर टीम गठती कर छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें खड़पोष से रमेश गोप को गिरफ्तार किया गया. जबकि ब्रह्मा पानी से असरल तिरिया फरार होने में सफल रहा. टीम ने शराब बनाने में प्रयुक्त सामानों को बरामद कर लिया है. बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें…
Saraikela: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सुमित चौधरी को BJP का समर्थन, 4 फरवरी को करेंगे नॉमिनेशन
Kharsawan: 16 साल देश की सेवा कर वापस लौटे रिटायर्ड आर्मी हवलदार का भव्य स्वागत
