Saraikela Accident: सरायकेला में दर्दनाक हादसा, पुल की रेलिंग से टकरायी बाइक, युवक की मौत

Saraikela Accident: सरायकेला में बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी है. जबकि उनके साथ मौजूद दूसरा नाबालिग घायल है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

सरायकेला, प्रताप मिश्ना: सरायकेला चाईबासा मार्ग पर सरायकेला थाना अंतर्गत कुदरसाई मोड़ के पास एक युवक छोटन पूर्ति की सड़क हादसे में मौत हो गयी. जबकि बाइक में सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. घटना सोमवार देर रात की है. जानकारी मुताबिक बाइक स्किट करने की वजह से ये घटना घटी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों सदर अस्पताल सरायकेला में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने छोटन पूर्ति को मृत घोषित कर दिया. जबकि, दूसरे युवक का उपचार चल रहा है.

कैसे हुए हादसा

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक सरायकेला के नुआगोड़ा गांव का रहने वाला था. सोमवार की रात करीब 10 बजे वह अपने एक दोस्त बबलू सोरेन के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने की बात कह कर घर से निकला था. रात में घर वापसी के दौरान कुदरसाई टर्निंग के समीप उनकी बाइक स्किट करके पुल की रेलिंग से टकरा गईं.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रात 2 बजे के करीब सरायकेला थाना को जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों को सदर अस्पताल ले आयी. तब तक एक की मौत हो चुकी थी. थाना प्रभारी सतीश कुमार वर्णवाल ने बताया कि पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है. दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

Also Read: धनबाद में अपराधियों का दुस्साहस! खैनी देने से मना करने पर ट्रक ड्राइवर और खलासी को मार दी गोली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >