ओलचिकी लिपि के 100 साल पूरे होने पर संताली टैलेंट सर्च, चार राज्यों के विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित संताली टैलेंट परीक्षा में 348 विद्यार्थी शामिल हुए. परीक्षा का परिणाम 10 सितंबर को जारी किया जाएगा.

राजनगर. ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को संताली भाषा और संस्कृति के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए संताली टैलेंट सर्च परीक्षा हुई. सोशियो इकोनॉमी एंड रिसर्च सेंटर के तत्वावधान में राजनगर स्थित आरसीएम पब्लिक स्कूल और घाटशिला कॉलेज केंद्र पर परीक्षा हुई. घाटशिला केंद्र पर 200 में से 195 और राजनगर केंद्र पर 155 में से 153 विद्यार्थी शामिल हुए. जिससे कुल 355 में से 348 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. प्रतियोगिता में झारखंड के साथ असम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के जिलों से प्रतिभागी शामिल हुए.

संस्था के संस्थापक डॉ. सत्यनारायण मुर्मू ने बताया कि ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने और नयी पीढ़ी को संताली भाषा व संस्कृति से जोड़ने के लिए आयोजन किया गया, जो अब प्रत्येक वर्ष होगा. परीक्षा नियंत्रक राजकुमार मार्डी और सह नियंत्रक हराधन मार्डी ने घोषणा की, परीक्षा परिणाम 10 सितंबर 2026 को जारी किया जायेगा.

सफल प्रतिभागियों के लिए 13 सितंबर को राजनगर में पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह होगा. प्रथम तीन स्थान पाने वालों को साइकिल, चौथे से दसवें स्थान पर रहने वालों को स्टडी टेबल, 11वें से 15वें स्थान तक स्कूल बैग और 16वें से 20वें स्थान तक के प्रतिभागियों को लंच बॉक्स प्रदान किया जायेगा. शिक्षा और समाज सेवा में योगदान देने वाले विशिष्ट जनों को सम्मानित किया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Surendra mardi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >