गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रापचा मोड़ स्थित पावर ग्रिड के समीप हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान माणिक कपरी एवं बिदेश मंडल के रूप में की गई है.हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना के वक्त मौके से गुजर रहे संत कबीर सेवा संस्थान के जिला समन्वयक सह शिक्षक अमित कुमार ने तत्परता दिखाते हुए 100 नंबर पर डायल कर पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दी.
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को प्राथमिक सहायता के बाद बेहतर इलाज के लिए टीएमएच, जमशेदपुर भेज दिया गया. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने भी तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों एवं स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
