खरसावां. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल ने गुरुवार को खरसावां प्रखंड सभागार में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के तहत ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ के छठे चरण का जागरूकता अभियान शुरू किया. कार्यशाला में खरसावां प्रमुख मनेंद्र जामुदा व बीडीओ प्रमुख प्रधान माझी ने महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलायी. जल सहियाओं को अभियान के दौरान कम से कम 100 किशोरियों और महिलाओं को जागरूक करना है. प्रमुख मनेंद्र जामुदा ने कहा कि जागरुकता के लिए समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है. बीडीओ प्रधान माझी ने स्वच्छता पर जोर दिया. इस दौरान जल सहियाओं में रंगोली सजाओ प्रतियोगिता हुई. मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई अश्वनी सरदार, ब्लोक कोडिनेटर जियाउल हक सहित सभी जल सहिया उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
