रौनक हेंब्रम बने सरायकेला-खरसावां के जिला टॉपर, इंजीनियर बनने का सपना

Seraikela Kharsawan News: खरसावां के रौनक हेंब्रम ने झारखंड 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 489 अंक हासिल कर सरायकेला-खरसावां जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया. अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिवार को देते हैं.

शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में खरसावां के रौनक हेंब्रम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सरायकेला-खरसावां जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. रौनक ने कुल 489 अंक (97.80%) लाकर जिले का नाम रोशन किया है. 

छह सब्जेक्ट में ए-प्लस ग्रेड 

रौनक को सभी छह विषयों में ए-प्लस ग्रेड मिला है. रौनक को हिंदी में 99, अंग्रेजी में 96, गणित में 98, विज्ञान में 96, म्यूजिक में 100 व सामाजिक विज्ञान में 89 अंक मिला है. 

इंजीनियर बनने का है सपना 

रौनक ने बताया कि वह आगे जाकर इंजीनियर बनना चाहता है. इसी लक्ष्य को लेकर वह आगे साइंस की पढ़ाई करेगा. साथ ही जेईई की तैयारी भी करेगा. 

सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिवार को 

रौनक ने अपने उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने शिक्षक और परिजनों को दिया. रौनक हेंब्रम की इस उपलब्धि पर परिवार में उत्साह देखा जा रहा है. रौनक के माता-पिता के साथ साथ मौसा खरसावां प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जामुदा और मुखिया मंगल सिंह जामुदा ने मुंह मीठा कराया. साथ ही उज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया.  

रोजाना पांच घंटे पढ़ाई करता था

रौनक हेंब्रम खरसावां के वैद्यनाथपुर गांव का रहने वाला है. उसकी मां सपनी हेंब्रम और पिता शंभू हेंब्रम खरसावां ब्लॉक कैंपस में कैंटिन चलाते है. रौनक बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है. दसवीं में पढ़ाई के दौरान वह रोजाना पांच घंटे तक पढ़ाई करता था.

इसे भी पढ़ें: ‘मुझे मेरे पति से मिलना है’ सुनते ही जल्लाद बन गया ससुर, लाठी से पीटकर बहू को किया अधमरा

इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में दर्दनाक हादसा, इमली पेड़ की डाली काटते समय मजदूर की मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >