जिला मुख्यालय से सटे रांगाडीह गांव तक पहुंचने के लिए नही है सड़क

सरायकेला के रांगाडीह गांव में सड़क न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्राम सभा में सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित कर अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।

सरायकेला: प्रखंड के इटाकुदर पंचायत के गुमानडीह तलाब के समीप आरईओ पथ से रांगाड़ीह तक सड़क काफी जर्जर है सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जिला मुख्यालय से महज तीन किमी दुरी पर अवस्थित रांगाडीह गांव में अलग राज्य गठन के 25 वर्षो बाद भी सड़क नही बन पायी है जिसके कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कत हो रही है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बड़े बड़े पत्थर उभर आये हैं साथ ही गड़्ड़े भी है. सड़क खासकर बरसात के दिनों में तो काफी दिक्कत होती है. सड़क पर गड्डे होने से उन गड्ढों में पानी भर जाती है और पत्थर उभर आने के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती है. पत्थरों के उभरे रहने के कारण आये दिन बाईक से लेकर चारपहिया वाहन पंचर भी हो जाते हैं. ग्रामीणों ने अविलंब सड़क निमार्ण करने की मांग किया है.

सड़क निमार्ण को लेकर गांव में हुआ ग्राम सभा की बैठक

सडक की जर्जर स्थिति को देखते हुए रांगाड़ीह गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम प्रधान कुसुन मुंडरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने सड़क निमार्ण करने को लेकर प्रश्ताव पारित किया साथ ही संबंधित पदाधिकारी को जल्द ही अवगत कराने का निर्णय लिया. बैठक में निर्णय लिया गया कि जर्जर सड़क से ग्रामीणों को हो रही परेशानी को देखते हुए सड़क का निमार्ण हेतु प्रखंड व जिला के अधिकारीयों को अवगत कराया जाएगा.

बैठक में ये थे उपस्थित

बैठक में सुलोचना सरदार, नरसिंह सरदार, पुष्पा सरदार, बाबलु बोदरा, राजु सरदार, राजेश सरदार, शकूतंला सरदार, श्रीपति सरदार, चंदन सरदार, राजाराम सरदार, रोहीदास सरदार, गोपाल सरदार, अनिकेत बोदरा, घासिया सरदार, जगन्नाथ सरदार, रवि सरदार, पानश्वरी सरदार, जमुना सरदार, साई सरदार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pratap mishra

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >