Seraikela Kharsawan News : मोबाइल एंबुलेंस से आदिवासी गांवों में पहुंचेगी प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा

पीएम जनमन योजना. आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा को तीन मोबाइल एंबुलेंस रवाना

सरायकेला. नीमडीह और कुचाई प्रखंड के आदिम जनजाति समुदायों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (एमएमयू) मंगलवार को रवाना की गयीं. यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत चयनित पीवीटीजी (विशेष रूप से पिछड़े आदिवासी) गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है. मोबाइल वैन को डीसी नितिश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. एनआरएचएम और हंस फाउंडेशन द्वारा संचालित यह वाहन माह में 24 दिन आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच का कार्य करेंगे, ताकि ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर-दराज़ भटकना न पड़े. डीसी नितिश कुमार ने कहा कि कुचाई, नीमडीह और चांडिल प्रखंड के पीवीटीजी गांवों में रहने वाले लोगों को अब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी. मोबाइल मेडिकल यूनिट लगभग 20 प्रकार की स्वास्थ्य जांच करेगी. प्रत्येक वाहन में एक चिकित्सक, एक नर्स और एक एएनएम तैनात रहेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होंगी. इसके अलावा, मोबाइल मेडिकल यूनिट स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता कार्यक्रम, स्वच्छता और सैनिटाइजेशन गतिविधियां, विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन में भी सहयोग करेंगी. इससे ग्रामीण समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता और सक्रिय भागीदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी.मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.

जनता दरबार: सर! तामुलिया पंचायत में चापाकल व जलमीनार खराब, शीघ्र मरम्मत करायें

सरायकेला. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित हुआ. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आये नागरिकों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं. जनता दरबार में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने में आ रही परेशानी, आयुष्मान कार्ड के लिए राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सरायकेला अंचल में पंजी-2 की ऑनलाइन प्रविष्टि नहीं होने, नगर परिषद सरायकेला के वार्ड संख्या 10 (गुड़ियाडीह) में सरकारी भूमि एवं सड़क पर अवैध कब्जा, जगन्नाथपुर प्रखंड के बलरामपुर (प्रकृति नगर) में आम सड़क पर छायी भरण, चांडिल प्रखंड के तमुलिया पंचायत में खराब पड़े आठ चापानल और पांच जलमीनार की शीघ्र मरम्मत जैसी समस्याएं उठायी गयीं. कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया गया,

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >