Seraikela Kharsawan News : 4 अंतरराष्ट्रीय व 55 से अधिक राष्ट्रीय तीरंदाज तैयार कर चुके हैं प्रेम मार्डी

जिले के कांड्रा स्थित पिंड्राबेड़ा गांव निवासी प्रेम चंद मार्डी बीते 30 वर्षों से तीरंदाज तैयार कर रहे हैं.

सरायकेला-खरसावां.

जिले के कांड्रा स्थित पिंड्राबेड़ा गांव निवासी प्रेम चंद मार्डी बीते 30 वर्षों से तीरंदाज तैयार कर रहे हैं. पिंड्राबेड़ा स्थित सिदो-कान्हू आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर के कोच प्रेम चंद मार्डी सुबह-शाम युवाओं को तीरंदाजी का प्रशिक्षण देते हैं. अब तक 150 से अधिक युवाओं को तीरंदाजी के गुर सीखा चुके हैं. प्रेम चंद मार्डी से प्रशिक्षण लेकर चार तीरंदाज ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुके हैं. इसके अलावे 55 से अधिक तीरंदाज राष्ट्रीय स्तर के स्पर्द्धाओं में भाग लेकर मेडल जीत चुके हैं.

प्रेम मार्डी राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज रहे हैं

प्रेम से तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले चुके करीब दो दर्जन तीरंदाजों को खेल कोटा से अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी मिल चुकी है. प्रेम मार्डी आगे जाकर वृहद पैमाने पर तीरंदाजी ट्रेनिंग सेंटर खोलना चाहते हैं. प्रेम चंद मार्डी के अनुसार, आदिवासियों में पारंपरिक तीरंदाजी के गुण हैं. बस उन्हें तराश कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है. तीरंदाजी के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है. प्रेम मार्डी स्वयं राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज रहे हैं. उनका मानना है कि बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था हो, तो तीरंदाजी के क्षेत्र में झारखंड काफी कुछ कर सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >