सरायकेला में बिजली संकट से निपटने के लिए प्रशासनिक पहल, समस्या हो तो मोबाइल पर कॉल कर दें सूचना

Seraikela Kharsawan News: गर्मी के बीच सरायकेला-खरसावां प्रशासन ने बिजली संकट से निपटने के लिए पहल करते हुए 9 प्रखंडों के  बिजली इंजीनियरों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप के बीच सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए अहम पहल की है. बिजली विभाग से जुड़े जिले के सभी क्षेत्र के असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियरों को मोबाइल नंबर जारी किया गया है. बढ़ती तपिश में अगर कहीं बिजली फॉल्ट या आपूर्ति में परेशानी आती है, तो नागरिक सीधे जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं, जिससे कि समस्या का समाधान बिना देर के हो सके. 

लो वोल्टेज की समस्या से जुझ रहे है लोग 

भीषण गर्मी में बिजली लाईल में फॉल्ट, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को सामना करना पड़ रहा है. खास कर खरसावां क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लो वोल्जेट के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. लो वोल्टेज के कारण बिजली से चलने वाले पंप सेट, फ्रीज, कुलर, एसी, फैन भी ठीक ढंग से नहीं चल पा रहे है. स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति में सुधार लाने की मांग की है.  

इंजीनियरों के मोबाइल नंबर जारी

बिजली से जुड़े समस्या के समाधान और बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के सभी 9 प्रखंडों के संबंधित विद्युत अभियंता/कनीय विद्युत अभियंता का मोबाइल नंबर जारी किया गया है, जिससे कि बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके. बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थित लोग संबंधित क्षेत्र के अभियंता के मोबाइल नंबरों पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकेंगे.  

जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया मोबाइल नंबर

सहायक विद्युत अभियंता, सरायकेला : 9431135938

सहायक विद्युत अभियंता, राजखरसावां : 9431135939

सहायक विद्युत अभियंता, चांडिल : 9431135940

कनिष्ठ विद्युत अभियंता सरायकेला शहरी, ग्रामीण एवं कांड्रा : 9431135923

कनिष्ठ विद्युत अभियंता खरसावां, आमदा, कुचाई, राजनगर : 9304107332

कनिष्ठ विद्युत अभियंता चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़, टाटा रोड : 9471727589

सहायक विद्युत अभियंता, आदित्यपुर- 1 : 9431135929

सहायक विद्युत अभियंता, आदित्यपुर 2 (गम्हरिया) : 9431135930

कनिष्ठ विद्युत अभियंता, आदित्यपुर 1 व 2 : 9431135950

कनिष्ठ विद्युत अभियंता, आदित्यपुर 3, 4, गम्हरिया : 9431135955

यह भी पढ़ें: रांची स्मार्ट सिटी को लेकर CM हेमंत ने दिए निर्देश, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता

यह भी पढ़ें: झारखंड में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आज कई जिलों आंधी के आसार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >