सरायकेला-खरसावां: कुचाई के आश्रम आवासीय विद्यालय में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई स्थित आश्रम आवासीय विद्यालय में पुलिस प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सरायकेला-खरसावां से शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई स्थित आश्रम आवासीय विद्यालय में पुलिस प्रशासन की ओर से जागरुकता अभियान चलाया गया. मौके पर थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने स्टूडेंट के साथ साथ शिक्षकों को कानूनी तौर से जागरुक करते हुए अलग-अलग कानूनों की जानकारी दी. 

महिला सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी 

इस दौरान महिला अपराध से संबंधित कानूनी प्रावधानों, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, डायल-112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर-1930, बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों से बचाव, महिलाओं के अधिकार और उनके संरक्षण के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी गई. इसके साथ ही महिलाओं के लिए बने कानूनी प्रावधानों और उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया. 

सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की अपील 

थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने सड़क सुरक्षा एवं Good Samaritan (गुड सेमेरिटन) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया. कार्यक्रम में मौजूद छात्रों और शिक्षिकाओं को सतर्क और जागरूक रहने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की अपील की. 

बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा 

साथ ही थाना प्रभारी ने कुचाई थाना का मोबाईल नंबर साझा करते हुए किसी भी तरह की आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया. थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई कर बच्चों से आगे जा कर जिम्मेदार नागरिक बनने की भी अपील की. इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: रांची में हिनू की पीएचईडी कॉलोनी में जलमीनार से पानी का रिसाव, जल्द होगी मरम्मत

यह भी पढ़ें: खेल नगरी गुमला में स्थापना दिवस का जश्न: DC दिलेश्वर महतो संग ‘रन फॉर गुमला’ में दौड़े सैकड़ों युवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >