Seraikela Kharsawan News : गांवों में शिविर लगा जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दें : डीसी

डीसी ने अधिकारियों संग की बैठक, शिविर को लेकर तैयारी का निर्देश

सरायकेला. जिला समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को लेकर बैठक हुई. डीसी ने बताया कि 15 जून से 30 जून तक शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को देना है. शिविर में आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, जन-धन योजना, विधवा व दिव्यांग पेंशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ऑन द स्पॉट मिलेगा. शिविर को लेकर अधिकारी पहले से तैयारी कर लें. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं से वंचित गांवों को चिह्नित कर शिविर लगायें. सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी आशीष अग्रवाल, डीपीआरओ अविनाश कुमार, जनजाति कार्य मंत्रालय की सूची श्वेता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >