Seraikela Kharsawan News : 50 साल बाद मिले पुराने साथी, खुली यादों की परतें

चांडिल हाइस्कूल से 1975 में मैट्रिक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के 50 वर्ष पूरे होने पर चांडिल स्थित एक होटल में मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

चांडिल.

चांडिल हाइस्कूल से 1975 में मैट्रिक परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के 50 वर्ष पूरे होने पर चांडिल स्थित एक होटल में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. पुराने छात्र गणेश वर्मा के प्रयास से चलियामा, गोरडीह, घुटियाडीह, डिटांड़, तुलगाम, घाटदुलमी सहित कई सुदूरवर्ती गांव में पहुंचकर 50 वर्ष पूर्व मैट्रिक परीक्षा दिये छात्रों से संपर्क कर समारोह में आमंत्रित किया. सभी पूर्ववर्ती छात्र समारोह में पहुंचे और 50 वर्ष के बाद पुराने मित्रों और सेवानिवृत्त शिक्षको से मिलकर भावविभोर हो गये.

सभी ने एक-दूसरे के बारे में जाना. कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में समाजसेवी सुखराम हेम्ब्रम, एवं अनाथ चंद्र मिश्रा शामिल हुए. इसके पूर्व सेवानिवृत शिक्षक आशुतोष दा एवं हरिप्रसाद वर्मा को शाल एवं प्रतीक चिह्न देकर छात्रों द्वारा सम्मानित किया गया. इस अवसर पर गणेश वर्मा, सुनील कुंडू ,पशुपति गोप, तरुण प्रामाणिक, बनबिहारी महतो, लाल मोहन महतो, सहदेव पारित आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >