ओडिशा में डैम के चार गेट खुले, खरकई खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाके में अलर्ट

ओडिशा के डैम से पानी छोड़े जाने के बाद खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. सरायकेला प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है.

सरायकेला. लगातार हो रही बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. नदी फिलहाल खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. ओडिशा स्थित ब्यांगबिल डैम और रायरंगपुर डैम में जलस्तर बढ़ने के कारण दोनों डैमों के दो-दो गेट खोल दिये गये हैं, जिससे नदी में पानी का दबाव और अधिक बढ़ गया है.

आदित्यपुर बाढ़ नियंत्रण सेल की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को खरकई नदी खतरे के निशान से 0.21 मीटर ऊपर बह रही है. जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. जिला प्रशासन ने नदी के जलस्तर पर पैनी नजर रखते हुए खरकई पुल और गंजिया बैराज के पास लगातार मॉनिटरिंग शुरू कर दी है. प्रशासन की टीम निचले और तटीय इलाकों में लगातार गश्त कर रही है.

जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नदी किनारे बसे लोगों से पूरी तरह सतर्क रहने, नदी के करीब नहीं जाने और बच्चों को दूर रखने की अपील की है. साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा गया है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण सेल हर घंटे की रिपोर्ट प्रशासन को भेज रहा है. पूरा महकमा अलर्ट मोड पर है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >