Seraikela Kharsawan News : गुरु गोमके के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

गुरु गोमके के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

राजनगर. राजनगर प्रखंड के बालियासाई गांव में आदिवासी मार्शल क्लब की ओर से ओलचिकी लिपि के जनक गुरु गोमके पं रघुनाथ मुर्मू की 120वीं जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भुगलू उर्फ डब्बा सोरेन ने कहा कि ओलचिकी लिपि के 100 साल पूरे हो गये हैं. इसके बावजूद अभी तक गुरु गोमके पं रघुनाथ मुर्मू का सपना पूरा नहीं हुआ है. लिपि विलुप्त होने से आप भी विलुप्त हो जायेंगे. इसलिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की जरूरत है. कार्यक्रम को केन्द्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष भक्तू मार्डी, दिलीप किस्कू ने भी संबोधित किया. गुरु गोमके पं रघुनाथ मुर्मू के चित्र पर माल्यार्पण किया. इसके बाद पं रघुनाथ मुर्मू के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया.

म्यूजिक बॉल में सुमित्रा बानरा प्रथम:

इस अवसर पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें म्यूजिक चेयर में प्रथम आन्निया मार्डी, द्वितीय सरोन्ती मुर्मू, तृतीय यमुना सोरेन, म्यूजिक बॉल में प्रथम सुमित्रा बानरा, द्वितीय माया हेम्ब्रम, तृतीय हीरामनी बास्के, सुई-सूता रेस में प्रथम सिमान गोप, द्वितीय माया टुडू, तृतीय सरिता टुडू, ओलचिकी हेपराव में प्रथम जितेन हांसदा, द्वितीय अनूप हेम्ब्रम, तृतीय शंकर सोरेन, दिशोम दाड़ान में प्रथम मीना उगुरसुंडी, द्वितीय पूजा गोप, तृतीय बबीता मार्डी, मिस बालियासाई में प्रथम मालती मार्डी, द्वितीय प्रिया सोरेन, उल बिली हालांग में प्रथम सालो हांसदा, द्वितीय दोसमा नायक, तृतीय सुनीता हेम्ब्रम, जॉवाय गाड़ी में प्रथम दुखनी मुर्मू, द्वितीय सोने मार्डी, तृतीय दोसमा नायक, ड्रामा में प्रथम सारी सारना क्लब तिलका चौक, द्वितीय जाहेर आयो गायान गांवता सोलगाड़िया ( निवरीडीह), तृतीय आदिवासी रासका मोहोल जियाड़ मारेडीह रहे. साथ ही आदिवासी डीजे लांगड़े का भी आयोजन किया. कार्यक्रम में दिलीप किस्कू, विश्वनाथ मुर्मू, दिलीप कुमार महतो, सरकार मार्डी, तापस बिसोई, शेख हसन, मनीष टुडू, सोनाराम मार्डी, प्रकाश मार्डी, धानीराम मार्डी, सोनाराम मार्डी, भगमत मुर्मू, गनसा मुर्मू,घासीराम मुर्मू, राम मार्डी, मनोज मुर्मू, बबलू मुर्मू, रामदास बानरा, जोना बानरा, विजय बानरा , रथो मार्डी, सुभाष मुर्मू, आकाश मुर्मू, कालीचरण तांती, प्रदीप पात्रो, सागेन मुर्मू का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >