खरकई नदी में डूबा NIT का छात्र, विरोध में सड़क पर बैठे छात्र, मांगा एक करोड़ मुआवजा

आदित्यपुर स्थित NIT जमशेदपुर में बीटेक छात्र नदी में डूब गया, जिससे छात्रों में भारी आक्रोश है. घटना के बाद संस्थान के छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की.

सरायकेला-खरसावां: आदित्यपुर स्थित आरआइटी थाना क्षेत्र स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआइटी) जमशेदपुर में बीटेक मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग के फोर्थ इयर का छात्र नदी में डूब गया है. छात्र की पहचान मो. तनवीर हसन (23 वर्ष) के रुप में हुई है इधर, इस घटना के बाद विरोध में संस्थान के छात्र प्रशासनिक भवन के सामने सड़क पर बैठ गए और उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की.

दो दोस्तों के साथ नहाने गया था नदी

बताया जा रहा है कि मो. तनवीर हसन नहाने के दौरान आसंगी चेकडैम के पास स्थित खरकई नदी की जलधारा में डूब गया है. यह घटना रविवार दोपहर बाद की है. जानकारी के अनुसार, मो. तनवीर रविवार दोपहर करीब दो बजे संस्थान के ही अपने दो अन्य साथी देबू फर्नांडिस और जेड हसन के साथ आसंगी चेकडैम के पास नहाने गए थे. इसी दौरान वह नदी की तेज जलधारा में बह गया.

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

मामले की सूचना के बाद शाम करीब 4 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और डूबे छात्र मो. तनवीर हसन का पता लगा रही है मामले की जानकारी देते हुए आरआईटी के थाना प्रभारी रविकांत पराशर ने बताया कि NDRF की टीम से संपर्क किया गया है. टीम जमशेदपुर पहुंच गई है, लेकिन सूर्यास्त होने से अंधेरे के कारण छात्र को ढूंढ़ने का काम शुरू नहीं किया गया. सोमवार सुबह फिर से छात्र की तलाश की जाएगी. युद्धस्तर पर प्रयास कर छात्र को पानी से निकाला जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >