सरायकेला : मुरुप स्थित अर्जुन लाइब्रेरी जर्जर, मरम्मत की मांग

Seraikela Kharsawan News: मुरुप स्थित अर्जुन लाइब्रेरी भवन मरम्मत और रंगाई-पुताई के अभाव में जर्जर हो गया है. वर्षों पुराने इस पुस्तकालय के जीर्णोद्धार की मांग उठी है, जहां आज भी युवा नि:शुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं.

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला के मुरुप गांव स्थित अर्जुन लाइब्रेरी का भवन मरम्मति के अभाव में जर्जर हो गया है. उक्त भवन के मरम्मति, रंगाई पुताई के साथ साथ जीर्णोद्वार की आवश्यकता है. अध्यक्ष हेमसागर प्रधान बताया कि वर्ष 2001 में खरसावां के तत्कालिन विधायक अर्जुन मुंडा के विधायक निधि से बनाया गया था. इसके बाद एक बार भी इस भवन का रंगाई पोताई या मरमम्ति तक नहीं हुआ है. इस लाइब्रेरी के युवा विद्यार्थियों ने विगत वर्ष श्रमदान कर भवन के भीतरी भाग की रंगाई की थी. अब वह भी खराब हो गया है. इसको लेकर लाइब्रेरी के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने चिंता जाहिर की है. उन्होंने पंचायत से लेकर जिले के जन प्रतिनिधि और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुए इस जर्जर भवन का मरम्मती, रंगाई पोताई करवाने की मांग की है.

मुरुप के अर्जुन लाइब्रेरी में विद्यार्थी नि:शुल्क कर रहे है प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी

मुरुप और आस पास के क्षेत्र के छात्र-छात्राएं अपने पाठ्यक्रम में विभिन्न विषयों को पढ़ते हैं, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि कुछ विषयों की किताबें या फिर किसी विषय पर जानकारी लेने के लिए छात्रों को लाइब्रेरी की ओर रुख करते है. वर्षों से चली आ रही लाइब्रेरी में पढ़ने की परंपरा आज भी बदस्तूर कायम है, लेकिन फंड के अभाव में जर्जर हो चले हैं. इस पुस्तकालयों की सुध लेने वाला आज कोई नहीं है, फिर भी छात्र इन सीमित संसाधन वाले लाइब्रेरी में तैयारी के लिए पहुंच रहे हैं.

बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है लाइब्रेरी 

मुरुप गांव का का यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य निर्माण के लिए वरदान साबित हो रही है. यहां युवा विद्यार्थी अपने करियर संवारने के लिए निशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है. हेम सागर प्रधान ने बताया कि लाइब्रेरी में जेपीएससी, यूपीएससी, जेएसएसी, रेलवे आदि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए कई तरह की पुस्तकें उपलब्ध है. 

सरकारी अनुदान नहीं बल्कि दान स्वरूप मिला है पुस्तकें व फर्निचर आदि

अर्जुन लाइब्रेरी के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान के नेतृत्व में पिछले दिनों ‘पुस्तक संग्रह अभियान’ चलाया गया. इस अभियान के तहत लाइब्रेरी को पुस्तकें और फर्निचर आदि दान स्वरूप मिला है. यहां अभी तक दो कमरा वाला भवन के अलावे एक भी रुपया का सरकारी अनुदान नहीं मिला है.

लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार की मांग

अर्जुन पुस्तकालय का प्रबंधन कर रही समिति के जल्द ही इस लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार करने की मांग की है. जिससे युवाओं को पठन पाठन में सुविधा मिले. अर्जुन लाइब्रेरी के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान, शिक्षक आनंद महतो, शिबु प्रमाणिक, विकास प्रमाणिक, मृत्युंजय प्रमाणिक, धनंजय प्रमाणिक, निरंजन प्रमाणिक राजा प्रमाणिक, आशीष प्रमाणिक, अमीर प्रमाणिक, राहुल प्रमाणिक संतोष महतो, ललित प्रधान आदि ने जीर्णोद्धार की गुहार लगाया है.

यह भी पढ़ें: Palamu: सांसद आदर्श ग्राम किशुनपुर का 28 लाख रुपये का आरओ प्लांट 5 साल से बंद

यह भी पढ़ें: गढ़वा: बूढ़ा पहाड़ की बदलती तस्वीर देखने पहुंचे सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी, जवानों का बढ़ाया हौसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >