चांडिल. ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने शनिवार को प्रखंड के काठघोरा गांव पहुंचकर नीट-यूजी 2026 में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करने वाले छात्र पंकज टुडू को सम्मानित किया. विधायक ने पंकज को पुष्पगुच्छ, शॉल और मिठाई खिलाकर बधाई दी. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पंकज ने 720 में से 443 अंक प्राप्त कर पूरे ईचागढ़ का मान बढ़ाया है. सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता पाना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है. यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए बेहद प्रेरणादायक है. मौके पर पंकज टुडू के पिता रंजीत टुडू, माता पूर्व प्रमुख आलोमनी देवी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, मुखिया किशुन किस्कू, सपन आदित्यदेव आदि उपस्थित थे.
नीट परीक्षा में सफल पंकज टुडू को विधायक सविता महतो ने किया सम्मानित

सम्मानित करते विधायक | Prabhat Khabar Network
Copied link
ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने नीट-यूजी परीक्षा में सफल छात्र पंकज टुडू को उनके घर जाकर सम्मानित किया और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की।