केप टाउन में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए गागराई, लौटते ही साझा किया अनुभव

दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो रांची लौटे हैं. दोनों विधायकों ने वहां के संसदीय व्यवस्थाओं को समझने और बदलते दौर की चुनौतियों पर वैश्विक दृष्टिकोण से हुई चर्चा के अनुभव साझा किए.

खरसावां: दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद खरसावां विधायक दशरथ गागराई और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो शनिवार को रांची लौटे. रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने दोनों विधायकों का स्वागत किया.

संसदीय व्यवस्थाओं को समझने का मिला अवसर : गागराई

कार्यकर्ताओं के साथ खड़े विधायक दशरथ गागराई व मथुरा महतो

रांची लौटने के बाद खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने सम्मेलन से जुड़े अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किये. उन्होंने सम्मेलन में शामिल होने को अपने लिए सौभाग्य और गर्व का विषय बताया. उन्होंने कहा कि सम्मेलन के दौरान राष्ट्रमंडल देशों की विधायी और संसदीय व्यवस्थाओं को जानने-समझने का अवसर मिला.

बदलते दौर की चुनौतियों पर वैश्विक दृष्टिकोण से हुई चर्चा

गागराई ने कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश में विधायी और संसदीय व्यवस्थाओं के सामने कई तरह की चुनौतियां सामने आ रही हैं. सम्मेलन के माध्यम से इन चुनौतियों से निपटने के विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने का अवसर मिला. उन्होंने अलग-अलग देशों की संसदीय कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका को करीब से जानने की बात कही.

विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में गये थे सम्मेलन में

गौरतलब है कि दशरथ गागराई और मथुरा प्रसाद महतो झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के नेतृत्व में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल हुए थे. सम्मेलन का आयोजन दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में किया गया था. गागराई के रांची लौटने की सूचना के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया और एयरपोर्ट पर लोगों ने उनका अभिनंदन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >