Seraikela Kharsawan News : झारखंड आंदोलन के प्रणेता थे निर्मल दा

शहीद निर्मल महतो को झारखंड आंदोलन का प्रणेता

खरसावां. खरसावां के बड़ाबांबो स्थित झामुमो कार्यालय में पार्टी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती मनायी गयी. मौके पर केक काटा गया. इसके बाद खरसावां विधायक दशरथ गागराई समेत झामुमो कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से श्रद्धांजलि देते हुए स्व निर्मल महतो के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि अलग झारखंड आंदोलन में स्व निर्मल महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. विधायक ने शहीद निर्मल महतो को झारखंड आंदोलन का प्रणेता बताया. निर्मल दा के बताये मार्ग पर चल कर राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जायेंगे. मौके पर समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, संजू हाइबुरु, सुकरा महतो, मुन्ना मोहंती, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा प्रधान, अरुण जामुदा, सानगी हेंब्रम, सुकरा महतो, महतो, संजू हाइबुरू, यशोदा गोप, मुन्ना मोहंती, सीताराम महतो, यशवंत प्रधान, केदार प्रधान, कामाख्या सिंहदेव, सरिता हांसदा, बोनी बोदरा, कुनी बोदरा, मुरारी महतो आदि उपस्थित थे.

झामुमो कार्यकर्ताओं ने निर्मल को किया याद

सरायकेला. सीनी के उकरी मोड़ में गुरुवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो के नेतृत्व में निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. मौके पर जगदीश महतो, शंकर महतो, जगन्नाथ महतो मौजूद थे.

गरीबों व वंचितों के हितैषी थे निर्मल दा : भोला महंती

सरायकेला. सरायकेला के झामुमो नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य के नेतृत्व में गुरुवार को जोबा माझी कैंप कार्यालय में स्व निर्मल महतो की जयंती मनायी गयी. सभी ने निर्मल दा की को श्रद्धांजलि दी. जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने कहा कि निर्मल महतो आदिवासी, मूलवासी, गरीब व किसान के मसीहा थे. मौके पर व्यवसाय मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरी लोहार, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, नगर सचिव तपन कामिला,अमूल्य महतो, हेमंत सिंह, कृष्णा राणा, राहुल आचार्य, रिकी पति, सुमित पति, सूरज दास, आशीष सरदार, लखन देवगम, सुनील साहू, विक्रम आदि उपस्थित थे.

”नयी पीढ़ी के लिये प्रेरणा हैं निर्मल दा के संघर्ष व त्याग”

राजनगर. निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर कोल्हान ब्लैक टीम के अध्यक्ष प्रभांशु महतो के नेतृत्व में राजनगर प्रखंड के बड़ा कुनाबेड़ा गांव में श्रद्धांजलि सभा हुई. उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि दी. मनोज कुमार महतो ने कहा कि निर्मल महतो ने गरीब, आदिवासी और वंचितों के अधिकारों के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया. उनका संघर्ष, त्याग और बलिदान नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है. इस अवसर पर दिनेश महतो, मनोज कुमार महतो, भीम महतो, समीर महतो, उत्तम महतो, मुकेश महतो आदि उपस्थित थे.

झारखंड राज्य आंदोलन की आत्मा थे निर्मल महतो : बिशु हेंब्रम

राजनगर. झारखंड अलग राज्य आंदोलन के नेता व अमर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राजनगर प्रखंड के कुनाबेड़ा गांव स्थित निर्मल महतो चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की. कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम ने किया. नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. झामुमो के केंद्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम ने कहा कि शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन की आत्मा थे. उनके नेतृत्व और बलिदान से ही झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ. झामुमो उनके दिखाये मार्ग पर चलकर राज्य हित और जन अधिकारों के लिए संघर्षरत रहेगी. बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने झारखंड की अस्मिता व अधिकार के लिए जीवन न्योछावर कर दिया. कार्यक्रम में बिशु हेम्ब्रम, दुर्गा लाल मुर्मू, सुबल महतो, भक्तू मार्डी, दिलीप महतो, छुटू महतो, मंटू महतो, रवि महतो, संजय हांसदा, लादेन महतो, सुनील चंद्र महतो, सुधीर सोरेन, धानु टुडू, गोपाल महतो, राजकपूर प्रधान, रविकांत माझी आदि उपस्थित थे.

राज्य आंदोलन में निर्मल दा का योगदान अविस्मरणीय : महतो

राजनगर. राजनगर प्रखंड क्षेत्र के बड़ा कुनाबेड़ा गांव स्थित निर्मल महतो चौक पर आजसू की प्रथम महिला केंद्रीय अध्यक्ष रहीं मालती किचिंगिया (महतो) एवं शहीद निर्मल महतो की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी नेता अनिल कुमार महतो ने की. शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा तथा मालती किचिंगिया (महतो) के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम के दौरान अनिल कुमार महतो ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया, वहीं समाज के बुद्धिजीवियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. अनिल कुमार महतो ने मालती किचिंगिया (महतो) के संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आइएएस-आइपीएस परिवार की बेटी होने के बावजूद उन्होंने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अदम्य साहस और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया. अलग राज्य की मांग को लेकर मालती किचिंगिया ने सक्रिय भूमिका निभायी. शहीद निर्मल महतो को गरीब-गुरबों का सच्चा नेता बताते हुए अनिल कुमार महतो ने कहा कि उन्होंने सदैव वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया. कार्यक्रम में बासुकीनाथ साहू, अनिकेत कुमार, रासराज महतो, रिंकु सीत समेत कई लोग उपस्थित थे.

शहीद निर्मल महतो के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

खरसावां. खरसावां में शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में गुरुवार को स्व निर्मल महतो की 75वीं जयंती मनायी गयी. लोगों ने निर्मल दा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. इस दौरान बबलू महतो, सुभाष महतो, बासुदेव महतो, पंकज महतो, शिवा महतो, खुशबू महतो, राखी महतो, प्रतिभा महतो, दीपा महतो, सुमन महतो समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे. लोगों ने स्व निर्मल महतो के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >