Seraikela Kharsawan News : पेसा के संशोधन से ग्रामसभा के अधिकार प्रभावित हुए : पीटर

झारखंड के असली मेहनतकश लोग आज भी अपने हक से वंचित हैं

चौका. ईचागढ़ प्रखंड के बासाहातु गांव में शनिवार को मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा समिति ने मारांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया. गांव के पाहन ने सरना पद्धति से विधिवत पूजा की. मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर व अन्य प्रबुद्ध जनों ने फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया. मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण किया गया. पूर्व मंत्री राजा पीटर ने जयपाल सिंह मुंडा के जीवन, संघर्ष और झारखंड के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा न केवल एक महान आदिवासी नेता और राजनीतिज्ञ थे, बल्कि भारत की हॉकी टीम को ओलिंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने वाले कप्तान भी थे. जयपाल सिंह मुंडा ने अलग झारखंड राज्य का सपना देखा था, ताकि आदिवासियों को उनके अधिकार मिल सके. आज भी झारखंड के असली मेहनतकश लोग अपने हक से वंचित हैं. उन्होंने पेसा कानून पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें कुछ संशोधन ऐसे किए गये हैं, जिनसे ग्रामसभा और अनुसूचित जनजातियों के अधिकार प्रभावित हुए हैं. मौके पर डाॅ प्रह्लाद चंद्र महतो, अशोक उरांव, रतन सिंह मुंडा, विनोद सिंह मुंडा, ललिन सिंह मुंडा, राजेश सिंह मुंडा, गुरुदेव सिंह मुंडा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >